हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    Rohtak Crime News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले ईट-पत्थर, घटना सीसीटीवी में कैद

    Bhiwani News
    सांकेतिक फोटो

    एएसपी ने भी घटना स्थल का किया निरीक्षण, पुलिस ने दोनो पक्षों के किए बयान दर्ज

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Crime News: कलानौर थाना के अंतर्गत गांव काहनौर में तीन कैनाल जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनो ही पक्ष जमीन पर अपना मालिकाना हक बता रहे है। जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर जमकर ईट पत्थर भी बरसाए गए, जबकि दूसरे पक्ष पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप लगाए गए है।

    एएसपी वाई वीआर शशि शेखर ने भी विवादित जमीन का निरीक्षण किया और पुलिस को इस संबंध में मामले की निष्पक्ष जांच करने के भी निर्देश दिए। बुधवार को दोनो पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपने अपने बयान दर्ज करवाए। मुरादपुर टेकना गांव के सरपंच निर्भय ने बताया कि उसने 2023 में पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा से 1900 गज जमीन खरीदी थी। उसके बाद से जमीन खाली पड़ी थी। निर्भय ने बताया कि सात फरवरी को जब उसके भतीजे अपने साथियों के साथ गाडी लेकर प्लाट पर हवन यज्ञ करने की तैयारी करने के लिए गए तो वहां पर गांव के ही महावीर के परिवार के लोगों ने झगडा शुरू कर ईट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे उसके परिवार के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। Rohtak News

    सरपंच ने बताया कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी पत्थर बाजी कर रहे थे। निर्भय ने आरोप लगाया कि गांव के ही लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। वहीं दूसरी और आरोपी पक्ष का कहना है कि वह जमीन उन्होंने सरपंच से खरीदी है और इसकी एवज में 14 लाख रुपए भी दिए गए है। जमीनी विवाद को लेकर मामला शांत नहीं हो रहा है। पुलिस ने दोनो पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– Gogamedi News: कुएं में मिला नेठराना से लापता मासूम का शव, न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेरा गोगामेड़ी थाना