हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    Lucknow Hotel Murder Case: लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

    Lucknow Hotel Murder Case

    युवक ने मां सहित 4 बहनों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

    लखनऊ, (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी मां सहित 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया, जिसका कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी का नाम अरशद (24) बताया गया है। यह जघन्य वारदात उत्तर प्रदेश के लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत की है। Lucknow Hotel Murder Case

    पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) और उनकी मां अस्मा के रूप में हुई है। शरणजीत होटल के अधिकारियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि हमें नाका थाना क्षेत्र से सूचना मिली थी कि होटल शरणजीत के एक कमरे में 5 शव पाए गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। Agra Murder News

    आगरा निवासी 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है

    जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आगरा निवासी 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। शुरूआती जांच में वारदात का कारण पारिवारिक विवाद सामने निकलकर आया है। इसी के चलते उसने अपनी 4 बहनों और मां की हत्या कर दी। जांच जारी है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    पुलिस ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगरा के कुबेरपुर के टेढ़ी बगिया के इस्लाम नगर निवासी अरशद ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर अपराध कबूल किया है और उसने बताया कि जब उसकी माँ और बहनें सो रही थी तो उसने पहले अपनी मां और फिर अपनी 4 बहनों की नसें ब्लेड से काट दीं। होटल कर्मियों ने बताया कि उन्होंने किसी तरह की कोई आवाज नहीं सुनी थी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए फोरेंसिक टीमों के साथ मिलकर होटल के उस कमरे को सील कर दिया है और सबूत इकट्ठा करने में जुट गई है। वारदात को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का दौरा किया गया है। Lucknow Hotel Murder Case

    Sri Lanka Releases Indian Fishermen: श्रीलंका से स्वदेश लौटे 20 भारतीय मछुआरे, श्रीलंकाई जेलों से कि…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here