हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश देसूजोधा-चोरम...

    देसूजोधा-चोरमार ब्लॉक के बलदेव कौर इन्सां की याद में परिजनों ने किया अस्थियों से परोपकार

    Sirsa News
    देसूजोधा-चोरमार ब्लॉक के बलदेव कौर इन्सां की याद में परिजनों ने किया अस्थियों से परोपकार

    गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा शुरू किए गए 175 मानवता भलाई कार्यों में शामिल 102वें कार्य अस्थियों से परोपकार का प्रेरणादायक उदाहरण देसूजोधा-चोरमार ब्लॉक के गांव मलिकपुरा में देखने को मिला। ब्लॉक की सचखंडवासी बुजुर्ग सेवादार 79 वर्षीय बलदेव कौर इन्सां की अस्थियों पर पौधा रोपित कर उनके परिजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। Sirsa News

    परिजनों ने बताया कि बलदेव कौर इन्सां ने अपने जीवनकाल में डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं का निरंतर अनुसरण किया और बुजुर्ग समिति की सक्रिय सेवादार रहीं। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप पारंपरिक रीति-रिवाजों से हटकर अस्थियों को पौधारोपण में उपयोग किया गया। यह पौधा एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, निर्भयसपुर धाम चोरमार में रोपित किया गया। बलदेव कौर इन्सां के पुत्र निहाल सिंह इन्सां और जसपाल सिंह इन्सां ने बताया कि उनकी माता ने जीवनभर मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अंतिम विदाई के बाद भी प्रकृति से जुड़कर समाज को प्रेरणा देने का संदेश दिया।

    इस अवसर पर खेता सिंह इन्सां ने कहा कि अस्थियों को जलाने या बहाने की परंपरा के स्थान पर पौधारोपण जैसे कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम हैं। इससे न केवल प्रदूषण में कमी आती है, बल्कि धरती को नई हरियाली और जीवन भी मिलता है। डेरा सच्चा सौदा की यह मुहिम समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बनती जा रही है, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति और विज्ञान के संतुलन का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है। Sirsa News