हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा रामपुरथेड़ी म...

    रामपुरथेड़ी में साध संगत ने नामचर्चा के साथ किया श्रमदान

    Sirsa News
    नामचर्चा में उपस्थि साध संगत व सेवा करते सेवादार।

    खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र डेरा सच्चा हरिद्वार धाम रामपुरथेड़ी में रविवार को ब्लॉक रामपुरथेड़ी की ब्लॉकस्तरीय नामचर्चा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसका आगाज ब्लॉक प्रेमी सेवक सुच्चा सिंह इन्सां ने धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा इलाही नारा लगाकर किया। तदुपरांत कविराजों ने सुरीली आवाज में रूहानियत के भजनों से पंडाल को भक्तिमय बना दिया, जिसे सुनकर समस्त साध संगत झूमने लगी। Sirsa News

    साध संगत ने बागवानी में श्रम कार्य किया | Sirsa News

    इस मौके पर ब्लॉक प्रेमी सेवक सुच्चा ङ्क्षसह इन्सां ने उपस्थित साध संगत को बारिश के मौसम में बढ़-चढ़ कर पौधा रोपण तथा उनकी सार संभाल करने तथा डेरा सच्चा सौदा सरसा की ओर से समाजहित में चलाए जा रहे 163 मानवता भलाई के कार्यों में बढ़चढ़ कर सेवा करने की बात कही। इसी दौरान साध संगत ने मानवता भलाई केन्द्र में लगी बागवानी में श्रम कार्य किया। अन्त में नामचर्चा का समापन पवित्र ग्रंथ बंदे से रब में अंकित संत महापुरूषों के वचनों को पढ़कर व सामूहिक रूप से अरदास विनती बोलकर किया गया। इस अवसर ब्लॉक प्रेमी सेवक सुच्चा सिंह इन्सां, 15 मैम्बर सदस्य, सेवा समितियों के सेवादार व बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद रही। Sirsa News

    HAPPY Card Scheme : मुफ्त यात्रा की सुविधा को इस दिन से शुरू हो रहे हैं HAPPY Card वितरण केंद्र

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here