हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश महोबा में कर्...

    महोबा में कर्जदार किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

    Suicide

    महोबा (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में कर्ज अदायगी को लेकर परेशान एक किसान ने शुक्रवार तड़के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस के सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झांसी-मानिकपुर रेल खण्ड पर बरीपुरा स्टेशन के निकट रेलवे ट्रेक पर एक शव बरामद किया गया जिसकी शिनाख्त किडारी गांव निवासी 38 वर्षीय किसान चन्द्रपाल के रूप में की गई। प्रथम दृष्टया किसान ने मुगलसराय से ग्वालियर जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस के आगे कूद कर आत्महत्या की है।

    उन्होंने बताया कि परिजनों ने पुलिस को बताया कि चन्द्रपाल के पास चार बीघा कृषि भूमि थी। कई साल से सूखे के कारण खेती चौपट हो गई थी। उसने बैंक से 50 हजार और गांव के साहूकारों से करीब दो लाख रुपये कर्ज ले रखा था। इस कर्ज की अदायगी के लिए किसान पर साहूकार का दबाव था। जिसे लेकर वह परेशान था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।