हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा के इस जिले की बदल जाएगी किस्मत, 8 करोड़ 11 लाख से बनेंगे ये…

    Haryana
    Haryana: हरियाणा के इस जिले की बदल जाएगी किस्मत, 8 करोड़ 11 लाख से बनेंगे ये...

    करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को घरौंडा विधानसभा के लिए बड़ी सौगात देते हुए 8 करोड़ 11 लाख 13 हजार रुपये की लागत से दो विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने सर्वप्रथम मिर्गाहन गांव में 3 करोड़ 45 लाख 13 हजार रुपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का उद्घाटन किया। इसके उपरांत 4 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से नगला मेघा चौक से घरौंडा तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। Haryana

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण सर्वप्रथम मिर्गाहन गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने 3 करोड़ 45 लाख 13 हजार रुपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का उद्घाटन किया। इस मौके पर पंचायत की ओर से विधानसभा अध्यक्ष का पगड़ी पहनाकर व पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने वहां मौजूद आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा 0.71 एकड़ में बनाई गई इस पीएचसी का निर्माण कार्य एक जुलाई 2019 को शुरू किया गया। Haryana

    इसके भूतल का क्षेत्र 9175 वर्गफुट और प्रथम तल (ममटी) का 717 वर्गफुट है। इस पीएचसी से आसपास के 20 गांवों की 40,000 आबादी को फायदा होगा। सीएचसी कुंजपुरा के तहत आने वाली इस पीएचसी में नर्सिंग स्टेशन, पुरुष, महिला व बेबी वार्ड, दंत चिकित्सा व आयुष चिकित्सा कक्ष, आयुष पैरामेडिकल स्टाफ रूम, एक्स-रे रूम ऑपरेशन थिएटर, चिकित्सक कक्ष, नसबंदी कक्ष, प्रतीक्षा गृह, पंजीकरण कक्ष प्रवेश हाल, रैंप और सेंट्रल कोर्ट यार्ड, स्टोर प्रयोगशाला औषधालय कक्ष, तथा पुरुष व महिला टॉयलेट बनाया गया है। पीएचसी के तहत 6 आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी हैं।

    पीएचसी से आसपास के गांवों को होगा सीधे लाभ | Haryana

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इस पीएचसी के बनने से आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां डाक्टरों सहित पर्याप्त पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात कर दिया गया है। कहीं कोई कमी नोटिस में आई तो उसे भी दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली पारी में कोरोनाकाल में आई अड़चनों के बावजूद हलके में अनेक विकास कार्य कराए गए। पिछले 10 सालों में कई सड़कें, पुल, अस्पताल, आईटीआई, घरोंडा में बस अड्डा, सब-डिवीजन के साथ-साथ करनाल में नई चीनी मिल और मेरठ रोड को नेशनल हाईवे बनवाया गया। हलके में रिंग रोड और एनसीसी अकेडमी का निर्माण जारी है।

    नगला मेघा चौक से घरौंडा तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण मेरठ रोड पर स्थित नगला चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने नगला मेघा चौक से घरौंडा तक बनाई जाने वाली 18. 540 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर 4 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्य तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार और विकास के प्रति सरकार गंभीर है। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, यह सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। Haryana

    कोरोनाकाल में भारत की अर्थव्यवस्था अन्य देशों के मुकाबले बेहतर रही। श्री कल्याण ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में एक -दूसरे का सहयोग करने से हर समस्या का समाधान संभव है। आने वाले समय में हलके को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मिली नई जिम्मेदारी के बावजूद वे हलका वासियों को पूरा समय देते रहेंगे। लोगों से कहा कि वे निसंकोच विकास संबंधी मांगें रखें।

    इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजकुमार,संदीप सिंह, जेई ईशम सिंह व मोहन सिंह, सीएमओ डा. पूनम चौधरी, एसएमओ डा. संदीप अबरोल, एमओ डॉ राहुल डॉ माला, डिप्टी सीईओ जिला परिषद रोजी रोज, पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगिंदर राणा, मंडल अध्यक्ष सचिन राणा, महामंत्री राजेश लाठर, विक्रम पाल, नगला फॉर्म के सरपंच सुधीर, भाजपा नेता धीरज खरकाली आदि मौजूद रहे। Haryana

    यह भी पढ़ें:– ईदगाह का निरीक्षण करके परखी व्यवस्था, दिए निर्देश