हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश आयकर रिटर्न भ...

    आयकर रिटर्न भरने की तिथि 15 मार्च तक बढ़ी

    Income tax return sachkahoon

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आयकर विभाग ने आंकलन वर्ष 2021-22 के लिए रिटर्न भरने के साथ ही विभिन्न प्रकार की आडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आंकलन वर्ष 2021-22 के लिए रिटर्न भरने की अंतिम तिथि जो 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो चुकी है को बढ़ाकर 15 मार्च 2022 कर दी गई है। केद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आज यहां जारी एक बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि कोरोना के कारण करदाताओं और अन्य हितधारकों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर ये निर्णय लिये गये हैं। सीबीडीटी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न आडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि जो 15 जनवरी को सामप्त हो रही है को अब बढ़ाकर 15 फरवरी 2022 कर दिया गया है। उसने कहा कि इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here