हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home देश कोरोना संक्रम...

    कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि, 40 हजार के पार

    Coronavirus
    नयी दिल्ली l देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और ये फिर से 40 हजार के पार पहुंच गये हैं तथा एक दिन में होने वाले मृत्यु की संख्या भी 500 से ऊपर हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामले 43,893 नए मामले सामने आए जब कि एक दिन पहले इनकी संख्या 36,470 थी। इस दौरान 58,439 लोगों ने इस महामारी को मात दी। इस से सक्रिय मामले 15,054 घटकर 6,10,803 रह गए हैं। इस दौरान 508 मरीजाें की मौत होने से इस से जान गवाने वालों की संख्या एक लाख 20 हजार से अधिक हो गयी है।
    काेरोना से अब तक 79.90 लाख लोग संक्रमित हुए है जिनमें से 72.59 लाख स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस से स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 90.85 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 7.64 प्रतिशत रह गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है। इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 2,588 मामलों की कमी आने के साथ इनकी संख्या घट कर 1,32,059 हो गयी हैं, जबकि 115 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,463 हो गयी है। वहीं इस दौरान 7,836 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिस से इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 14.78 लाख से अधिक हो गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।