हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोनामुक्त ह...

    कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी, सक्रिय मामलों में गिरावट

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को शिकस्त देने वालों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 88 लाख से अधिक हो गयी है और सक्रिय मामले कम होकर पौने पांच फीसदी से नीचे आ गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 38,772 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 94.31 लाख हो गया। इस दौरान 45,333 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ काेरोनामुक्त होने वालों की तादाद 88.47 लाख हो गयी। सक्रिय मामलों में 7004 की गिरावट के साथ यह संख्या 4.46 लाख पर आ गयी। इसी अवधि में 443 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,139 हो गया है।

    देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 93.81 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर कम होकर 4.74 तथा मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत हो गये हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सक्रिय मामले सबसे ज्यादा 1097 रहे हालांकि मृतकों की संख्या यहीं सबसे अधिक 85 रही जबकि दिल्ली में सर्वाधिक 6325 मरीज स्वस्थ हुए। कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढ़कर अब 92,062 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 47,071 हो गया है, वहीं अभी तक 16.80 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

    केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.32 लाख से अधिक हो गयी , हालांकि सक्रिय मामले 245 कम होकर 64,719 हो गये हैं जबकि 2223 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 1487 कम होकर अब 35,091 हो गयी है। वहीं अब तक 9066 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 5.22 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 254 कम होकर 24,522 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,765 पर पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.47 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।