नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक के सर्वे के मुताबिक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से लोग अपनी अपेक्षाएं पूरी होते नहीं देख रहे हैं। सर्वे की मानें तो अच्छे दिन के अपने चुनावी नारे के बावजूद उपभोक्ताओं में मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर निराशा की स्थिति है और यह बढ़ रही है। आरबीआई की ओर से मई 2018 में कराए गए कन्जयूमर कॉन्फिडेंस सर्वे के मुताबिक नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे, उस वक्त के मुकाबले इन दिनों उपभोक्ताओं में निराशा की स्थिति पैदा हुई है। हालिया सर्वे की जून 2014 में कराए गए सर्वे से तुलना की जाए तो इकॉनमी को लेकर उपभोक्ताओं का दृष्टिकोण उत्साहजनक नहीं दिखता है। तब पीएम मोदी को देश की सत्ता संभाले एक महीना भी नहीं बीता था। हालिया सर्वे के मुताबिक 48 फीसदी उपभोक्ता यह मानते हैं कि बीते एक साल में देश की आर्थिक परिस्थिति खराब हुई है। हालांकि 31.9 फीसदी उपभोक्ता यह मानने वाले भी हैं कि आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।
ताजा खबर
वीरांगना उत्सव शिक्षा के साथ छात्रों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता बढ़ाएगा: उदयवीर सिंह
ग्रेटर नोएडा के श्योराण इ...
Ramraj News: दशमेश पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों का ग्रेजुएशन सेरेमनी धूमधाम से आयोजित
रामराज (सच कहूँ/कोमल प्रज...
48 लाख की धोखाधड़ी करने में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार
खरखोदा (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Kairana Goat Theft Case: मन्नामाजरा से दस दिन पूर्व चोरी बकरा बरामद, दो आरोपी दबोचे
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Smart Meters: स्मार्ट मीटरों के ऑटोमैटिक विच्छेदन से उपभोक्ता परेशान, एसडीओ ऑफिस पर लगी कतार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में आदर्श छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ईदगाह में जगह की कमी बना मुद्दा, सड़कों पर नमाज़ न पढ़ने की अपील
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Navodaya Result: नवोदय परीक्षा में जैद चौहान की शानदार सफलता, गांव में खुशी की लहर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















