हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home खेल पिच के टेस्ट ...

    पिच के टेस्ट में कंगारू फेल, भारत की ऐतिहासिक जीत

    नागपुर (एजेंसी)। स्पिन गेंदबाजों की मददगार वीसीए स्टेडियम की पिच पर रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण की बदौलत भारत ने दुनिया की नम्बर एक टेस्ट टीम आस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पारी और 132 रनों से हरा कर ऐतिहासिक जीत अर्जित की। विदर्भ क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम की पिच पर टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत ने ठोस बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुये 400 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

    यह भी पढ़ें:– दिल्ली: करोलबाग स्थित पीएनबी में लगी भीषण आग

    पहली पारी में 223 रन से पिछड़ने वाली आस्ट्रेलिया पर दवाब बरकरार रखते हुये अश्विन (37 रन पर पांच विकेट) और रविन्द्र जडेजा (34 रन पर दो विकेट) ने मेहमान बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ दी जबकि मोहम्मद शमी (13 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (छह रन पर एक विकेट) ने रही सही कसर पूरी करते हुये कंगारूओं के खिलाफ भारत को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिला दी।

    भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया का दूसरी पारी में यह दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले सात फरवरी 1981 को आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न की पिच पर अपनी दूसरी पारी में महज 83 रन बनाये थे। गुंडप्पा विश्वनाथ के शानदार शतक की बदौलत भारत यह मैच 59 रन से जीता था जबकि तीन नवंबर 2004 को मुबंई में वानखेडे स्टेडियम पर कंगारू टीम भारत के खिलाफ 93 रन पर ढेर हो गयी थी और नजदीकी मुकाबले में भारत को 13 रन से जीत मिली थी।

    नागपुर में बनाया शतक याद रहेगा : रोहित

    आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृखंला के पहले मैच में जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुये भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम की जीत में मददगार रहा उनका शतक उन्हे हमेशा याद रहेगा। रोहित ने शनिवार को कहा, ‘हमारे लिए अच्छी शुरूआत करना महत्वपूर्ण था। हम जानते हैं कि इस तरह की श्रृंखला खेलना महत्वपूर्ण है। मैं खुश हूं कि ऐसा प्रदर्शन कर सका जिससे टीम को मदद मिल सके। वाकई यह एक विशेष शतक था। उन्होने कहा ‘कभी कोविड तो कभी चोटिल होने के कारण मुझे कुछ टेस्ट गंवाने पड़े। जब आप लंबे समय तक खेलते हैं तो ऐसी चीजें हो सकती हैं, लेकिन मुझे अतीत में चोटें आई हैं इसलिए जानता हूं कि कैसे वापसी करनी है। टीम में वापस आकर खुशी हुयी।

    भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमारी स्पिन गेंदबाजी में गुणवत्ता है मगर हमें तेज गेंदबाजों को भी नहीं भूलना चाहिये। वे उन परिस्थितियों का फायदा उठाना जानते हैं। मुझे खुशी है कि हमारे सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, 400 रन बनाए और पर्याप्त बढ़त हासिल की जिसके बाद स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here