हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home खेल Asian Youth G...

    Asian Youth Games 2025 Ind vs Pak: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, कबड्डी में किया 81-26 से चारों खाने चित

    Ind vs Pak kabaddi News
    Asian Youth Games 2025 Ind vs Pak: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, कबड्डी में किया 81-26 से चारों खाने चित

    Asian Youth Games 2025 Ind vs Pak: नई दिल्ली। एशियन यूथ गेम्स 2025 में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान को 81-26 के भारी अंतर से हराकर अपना दबदबा दिखाया। यह जीत भारत के खिलाड़ियों के सामरिक कौशल और जोश का प्रतीक रही। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से मना कर दिया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का संकेत माना गया। भारतीय कबड्डी टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश को 83-19 और श्रीलंका को 89-16 से हराया। इन तीनों लगातार जीतों के बाद भारत प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर काबिज है। Ind vs Pak kabaddi News

    इस एशियन यूथ गेम्स का आयोजन 22 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच बहरीन के मनामा में किया जा रहा है, जबकि कुछ प्रतियोगिताएं 19 अक्टूबर से ही शुरू हो गई थीं। भारत के लिए यह आयोजन पहले से ही क्रिकेट और कबड्डी में पड़ोसी देशों के खिलाफ जीत का प्रतीक बन चुका है। वर्तमान में भारत 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज पदकों के साथ मेडल तालिका में छठे स्थान पर है। उज्बेकिस्तान 5 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे, जबकि इंडोनेशिया 1 गोल्ड और 1 सिल्वर के साथ पदक तालिका में दूसरे पायदान पर है। फिलीपींस 1 गोल्ड के साथ तीसरे स्थान पर है।

    कुश्ती प्रतियोगिताओं में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग में खुशी ने कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पहला पदक सुनिश्चित किया। इसके बाद महिलाओं के 52 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कनिष्का बिधूड़ी ने उज्बेकिस्तान की मुबीनाबोनू करीमोवा को 3-0 से हराकर सिल्वर पदक अपने नाम किया। पुरुषों के 83 किलोग्राम वर्ग में अरविंद ने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के हिलोल दावलात्जोडा को 10-0 से हराकर ब्रॉन्ज पदक जीत लिया। भारत का यह शानदार प्रदर्शन न केवल कबड्डी में, बल्कि कुश्ती जैसी पारंपरिक खेलों में भी देश के खिलाड़ियों की मजबूत पकड़ और क्षमता को दर्शाता है। Ind vs Pak kabaddi News