हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home खेल IND vs AUS Fi...

    IND vs AUS Final Score Live: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रनों का लक्ष्य

    IND vs AUS Live Score
    IND vs AUS Final Score Live: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रनों का लक्ष्य

    अहदाबाद (एजेंसी)। IND vs AUS Live Score: टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत ठीक ठाक रही थी। मगर बीच में लगातार गिरते विकेट के बाद दबाव बढ़ता गया और पूरी टीम 240 रन ही बना सकी। इस बीच केएल राहुल ने 107 गेंदों पर 66 और विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 54 रनों की धीमी पारी खेली, लेकिन टीम को संभाला। वहीं इससे पहले आॅस्ट्रेलिया ने रविवार को आईसीसी विश्वकप 2023 के रविवार को खेले जा रहे फाइनल में मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आॅस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट ड्राई लग रही है और ओस के फैक्टर को देखते हुए उन्होंने बाद में बल्लेबाजी का फैसला किया है। हालांकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करते इसलिए दोनों टीमों को जो चाहिए था वह मिल गया। IND vs AUS Final Score Live

    भारत और आॅस्ट्रेलिया ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, सेमीफाइनल वाली एकादश टीम के साथ ही दोनों कप्तान ने मैदान में उतरने का फैसला किया है। जानकारों के अनुसार पिच ड्राई नजर आ रही है, ऐसे में स्पिनर्स आज के मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारत पाकिस्तान मुकाबले की तुलना में पिच अलग नजर आ रही है। पिच को ज्यादा रोल नहीं किया गया है। खेल के प्रगति के साथ-साथ पिच धीमी होती चली जाएगी।

    World Cup 2023 Final: रोहित शर्मा का इस शख्स के लिए वर्ल्ड कप जीतना अहम?

    दोनों टीमें इस प्रकार है:-IND vs AUS Final Score Live

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज और कुलदीप यादव।

    आॅस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), ऐडम जैम्पा, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क

    IND vs AUS Final Score Live
    IND vs AUS Final Score Live: भारत को लगा बड़ा झटका, शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here