हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    Badminton: भारत बैडमिंटन एशिया जूनियर मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

    Indonesia
    Indonesia: भारत बैडमिंटन एशिया जूनियर मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

    सोलो/इंडोनेशिया (सच कहूँ न्यूज़)। Indonesia: भारत ने शनिवार को इंडोनेशिया में हुए ग्रुप डी मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को 110-83 से हराकर बैडमिंटन एशिया जूनियर मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

    यह जीत शुक्रवार को श्रीलंका पर भारत की पहले दिन की प्रभावशाली जीत के बाद आई है। हांगकांग ने भी इतने ही मैचों में दो जीत दर्ज कीं, जिससे दोनों टीमों ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों टीमें रविवार को ग्रुप डी के विजेता का फैसला करने के लिए भिड़ेंगी।

    यह टूनार्मेंट रिले स्कोरिंग प्रारूप में खेला जा रहा है, जहां टीमें 10 मैचों में 110 अंक हासिल करने के लिए दौड़ती हैं। भारत ने शानदार शुरूआत की, लड़कियों की एकल खिलाड़ी रुजुला रामू ने मायशा खान को 11-5 से हराया, इसके बाद सी लालरामसांगा और तारिणी सूरी की मिश्रित युगल जोड़ी ने बढ़त को 22-11 कर दिया। कुछ मैचों में यूएई के कड़े प्रतिरोध के बावजूद, भारत ने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी। आधे समय तक स्कोरबोर्ड भारत के पक्ष में 55-41 था।

    यूएस ओपन की फाइनलिस्ट तन्वी शर्मा ने इसके बाद मधुमिता सुंदरपांडियन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त को 66-46 तक पहुंचाया। लालरामसांगा ने कोर्ट पर वापसी की और इस बार दूसरे मिश्रित युगल मुकाबले में रेशिका यू के साथ जोड़ी बनाई। उन्होंने आदित्य किरण और मायशा खान को 11-5 से हराकर भारत को 77-51 से आगे कर दिया, जिससे टीम प्रभावी रूप से बढ़त पर आ गई। Indonesia

    भारत अब अपनी लय बरकरार रखने और रविवार को हांगकांग के खिलाफ जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहने की कोशिश करेगा।

    यह भी पढ़ें:– कई महीनों से फरार चल रहा गुहला तहसीलदार एसीबी की गिरफ्त में