हमसे जुड़े

Follow us

15.4 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें भारत-पाकिस्ता...

    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा राजनयिक तनाव

    नयी दिल्ली:  पाकिस्तान के साथ चल रहे राजनयिक तनाव के बीच भारत ने इस्लामाबाद से अपने उच्चायोग के आठ अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है क्योंकि पाकिस्तान ने उनके सार्वजनिक कर दिए थे और इससे उनकी सुरक्षा को खतरा है।
    इससे पहले पाकिस्तान ने आज ही यहां स्थित अपने उच्चायोग से छह अधिकारियों को स्वत: वापस बुला लिया था, जो आज इस्लामाबाद के लिए रवाना भी हो गये।
    विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि भारतीय उच्चायोग के आठ अधिकारियों के नाम पाकिस्तान ने सार्वजनिक कर दिए थे जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था और उन्हें वापस बुलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। (वार्ता)

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here