हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इमरान की फर्ज...

    इमरान की फर्जी टिप्पणी को लेकर भारत ने लगायी फटकार

    india-pakistan

    नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की फर्जी खबरों को ट्वीट करने और फिर उन्हें हटाने की बार-बार की आदत को लेकर उनकी तीखी आलोचना की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘फर्जी खबर ट्वीट की। पकड़े गए। ट्वीट हटा दिया। फिर वही करेंगे। कुमार ने अपने ट्वीट में ‘पुरानी आदतें बमुश्किल जाती हैं’ हैशटैग भी किया।

    उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा कि यह फर्जी खबर कुछ साल पहले बंगलादेश से जारी एक वीडियो की है। खान ने हालांकि बाद में अपने ट्वीट को हटा दिया था।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।