हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home देश CAA, और NRC  ...

    CAA, और NRC  के खिलाफ भारत बंद, मुंबई में रोकी ट्रेन

    India, Shut, Down, Against, CAA, NRC

    राज्यों ने सुरक्षा के कड़े इंतजा, शांति-सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश |CAA NRC

    Edited By Vijay Sharma

    नई दिल्ली(एजेंसी)। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और  राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ बुधवार को विभिन्न संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इस बंद को समर्थन देने के लिए शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने भी सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। इसको देखते हुए राज्यों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अफसरों ने दावा किया है कि कोई भी व्यक्ति बंद के नाम पर किसी की दुकान जबरन बंद नहीं करा पाएगा। वहीं मुंबई के कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन को रक दिया। इधर, गृह विभाग ने पुलिस को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने व शांति-सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

    • बिहार के कई जिलों में सुबह से ही बंद को लेकर वामदलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं ।
    • सड़क जाम कर नारेबाजी प्रदर्शन कर रहे हैं।
    • भारत बंद के दौरान रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    • पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है ।
    • इतना ही नहीं, जिलों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

    बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कांजुरमार्ग स्टेशन में रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया हैं |CAA NRC

    मुंबई नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कांजुरमार्ग स्टेशन में रेलवे ट्रैक को बाधित कर दिया हैं। संगठन ने आज ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। बहुजन क्रांति मोर्चा के भारत बंद को देखते हुए राज्यों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्यों ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।