हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    भारत, अमेरिका संयुक्त युद्ध अभ्यास 15 अक्टूबर से

    America, Defense Cooperation, India, Billions Dollars, Terrorism

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ का आयोजन 15 अक्टूबर से अलास्का (अमेरिका) में संयुक्त बेस एल्मेंडोर्फ-रिचर्डसन में करेंगे। यह अभ्यास भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग में जारी वृद्धि का एक हिस्सा है। अभ्यास में भाग लेने वाली भारतीय सेना की टुकड़ी में एक इन्फैंट्री बटालियन समूह के 350 कर्मी शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि अभ्यास युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग प्रयास है। यह संयुक्त अभ्यास का 17वां संस्करण होगा, जिसे दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।

    फरवरी में, अभ्यास का एक और संस्करण राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया था। बयान में कहा गया कि यह अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग की दिशा में एक और कदम है। अभ्यास का समापन 48 घंटे के लंबे सत्यापन कार्यक्रम के बाद 29 अक्टूबर को होगा। अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंत:क्रियाशीलता को बढ़ाना है। संयुक्त अभ्यास ठंडी जलवायु परिस्थितियों में संयुक्त हथियार युद्धाभ्यास पर ध्यान केंद्रित होगा और इसका मुख्य उद्देश्य सामरिक स्तर के अभ्यासों को साझा करना और एक दूसरे से सर्वोत्तम अभ्यास सीखना है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।