हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासन

    Trump Administration
    • अमेरिका ने कहा- दिल्ली में हुई 2+2 वार्ता रिश्तों को आगे ले जाने में मददगार थी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2017 में अमेरिका का दौरा किया था, व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रम्प से मिले थे

    वॉशिंगटन (एजेंसी) मोदी सरकार में भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते बेहतर हुए हैं। ट्रम्प प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के बाद संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में पिछले साल सितंबर में दोनों देशों के बीच हुई 2+2 वार्ता से रिश्तों को आगे ले जाने में काफी मददगार रही।

    भारत की नई सरकार के साथ काम करने के लिए उत्साहित

    अमेरिकी अधिकारी से मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल और विदेश सचिव विजय गोखले के अमेरिका दौरे पर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद दोनों देशों से रिश्ते सही मायनों में सुधार आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जून 2017 में व्हाइट हाउस का दौरा किया था। आने वाले लोकसभा चुनाव में जो भी सरकार में आए, हम उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।

    अधिकारी ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि भारत के साथ रिश्ते ऐसे ही मजबूत होते रहें। दुनिया की बेहतरी के लिए हम भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोगात्मक रवैया बरकरार रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश सचिव की यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। गोखले ने अमेरिका में विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से भी मुलाकात की।

    ट्रम्प प्रशासन के मुताबिक, पिछले हफ्ते तीन दिन की यात्रा में गोखले ने विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ कूटनीतिक सहयोग पर चर्चा की। इस दौरान व्यापक स्तर द्विपक्षीय संबंधों को लेकर भी बात हुई। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ भारत के रिश्तों पर चर्चा हुई।

    मोदी-ट्रम्प ने 2+2 वार्ता को हरी झंडी दी थी

    नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर दोनों देशों के बीच रिश्तों की रूपरेखा तय की गई थी। इसी दौरान दिल्ली में 2+2 वार्ता पर सहमति बनी थी। इसके बाद पिछले साल सितंबर में भारत-अमेरिका के बीच पहली 2+2 वार्ता हुई। अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्रियों के साथ सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण की बैठक में सैन्य संचार से संबंधित समझौते कम्युनिकेशंस कम्पैटिबिलिटी एंड सिक्योरिटी एग्रीमेंट (कॉमकासा) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।