हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश भारत-वियतनाम ...

    भारत-वियतनाम सैन्य अभ्यास विनबैक्स अंबाला में शुरू

    Ambala
    Ambala भारत-वियतनाम सैन्य अभ्यास विनबैक्स अंबाला में शुरू

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘विनबैक्स 2024’ का 5 वां संस्करण सोमवार से अंबाला में शुरू हो गया। यह अभ्यास 23 नवंबर तक अंबाला और चंडीमंदिर में किया जायेगा। यह अभ्यास भारत और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में एक प्रमुख मील का पत्थर है। सैन्य अभ्यास का यह संस्करण दोनों देशों की सेना और वायु सेना के कर्मियों द्वारा पहली बार द्वि-सेवा स्तर की भागीदारी के साथ अभ्यास के दायरे में वृद्धि को दशार्ता है। अभ्यास में 47 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व कोर आॅफ इंजीनियर्स की एक रेजिमेंट के साथ-साथ अन्य हथियारों और सेवाओं के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। समान ताकत वाली वियतनामी टुकड़ी का प्रतिनिधित्व वियतनाम पीपुल्स आर्मी के सैनिक करेंगे।

    विनबैक्स-2024 का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत शांति अभियानों में संयुक्त राष्ट्र दल के हिस्से के रूप में इंजीनियरिंग कार्यों को करने के लिए इंजीनियर कंपनी और मेडिकल टीमों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। द्विपक्षीय अभ्यास के पिछले संस्करणों से बढ़े हुए दायरे के साथ एक फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में विनबैक्स का आयोजन आपसी विश्वास, अंतर-संचालन को मजबूत करेगा और भारतीय सेना तथा वियतनाम पीपुल्स आर्मी के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम करेगा। मानवीय सहायता तथा आपदा राहत प्रदर्शन और उपकरण प्रदर्शन के साथ 48 घंटे का सत्यापन अभ्यास भी कार्यक्रम का हिस्सा है, ताकि संयुक्त राष्ट्र मिशनों में समान परिदृश्यों के तहत तकनीकी सैन्य संचालन को अंजाम देते समय दोनों टुकड़ियों द्वारा हासिल किए गए मानकों का आकलन किया जा सके। संयुक्त अभ्यास दोनों टुकड़ियों के सैनिकों को एक-दूसरे की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासतों के बारे में जानने का अवसर भी प्रदान करेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here