हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश भारत विश्व स्...

    भारत विश्व स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में भागीदारी करेगा : मोदी

    Narendra Modi
    विपक्षी दलों की एकजुटता पर पीएम मोदी का जबरदस्त प्रहार

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आमंत्रण पर लोकतंत्र के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये खुश हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में विश्व स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए भागीदारों के साथ काम करने के लिए तैयार है। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को टैग करते हुये ट्वीट किया कि राष्ट्रपति बाइडेन के आमंत्रण पर लोकतंत्र के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए खुश हूँ। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत बहुपक्षीय मंचों सहित विश्व स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिये अपने भागीदारों के साथ काम करने के लिये तैयार है।

    सम्मेलन के प्रथम सत्र में शामिल होने के लिये कई प्रमुख विश्व नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति बाइडेन इसकी मेजबानी कर रहे हैं। इसे दोनों राष्ट्रों के बीच एक बेहतर संबंध के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। सम्मेलन में 12 चुनिंदा देश हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र के सिद्धांतों को वैश्विक शासन का भी मार्गदर्शन करना चाहिए और लोकतंत्र को सकारात्मक या नकारात्मक रूप से प्रभावित करने की प्रौद्योगिकी की क्षमता को देखते हुए तकनीकी कंपनियों को खुले और लोकतांत्रिक समाजों को संरक्षित करने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोकतांत्रिक देशों को अपने संविधानों में निहित मूल्यों को पूरा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here