हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश 15 दिसंबर से ...

    15 दिसंबर से इंटरनेशनल फ्लाइट फिर शुरू करेगा भारत

    India will resume international flights sachkahoon

    नई दिल्ली। भारत में 15 दिसंबर से नियमित रूप से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि भारत 15 दिसंबर से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करेगा। मालूम हो कि कोरोना के कहर के बीच पिछले साल मार्च महीने से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद थीं। प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दी गई।

    कोविड स्टेन: ब्रिटेन ने छह दक्षिण अफ्रीकी देशों की उड़ान पर प्रतिबंध लगाया

    ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीकी देशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये स्ट्रेन के प्रसार को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, जिम्बाब्वे और नामीबिया के लिए 28 नवंबर तक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने यहां जारी एक बयान में कहा, ह्ल अपराह्न शुक्रवार 26 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, जिम्बाब्वे और नामीबिया को ब्रिटन की यात्रा लाल सूची में शामिल किया जाएगा। इन छह देशों से सीधी उड़ानें शुक्रवार दोपहर से 28 नवंबर तब तक प्रतिबंधित रहेंगी। बयान के अनुसार शुक्रवार से गैर ब्रिटेन और आयरिश नागरिक जिन्होंने पिछले 10 दिनों में इन छह अफ्रीकी देशों की यात्रा की है के ब्रिटेन में प्रवेश की मनाही होगी। जबकि ब्रिटेन और आयरिश नागरिकों को 10 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा।

    भारत: कोविड टीकाकरण में 120.27 करोड़ टीके लगे

    देश में कोविड टीकाकरण में पिछले 24 घंटे के दौरान 83.88 लाख से अधिक कोविड टीके लगे। इसके साथ ही 120.27 करोड से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 83 लाख 88 हजार 246 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके सायं ही आज सुबह सात बजे तक 120 करोड़ 27 लाख तीन हजार 659 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 9868 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड 39 लाख 77 हजार 830 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 10549 नए मामले सामने आए हैं । देश में अभी एक लाख 10 हजार 133 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.32 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 488 लोगों की मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख 81 हजार 246 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 63 करोड़ 71 लाख छह हजार नौ कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here