हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home खेल भारत ने जीता ...

    भारत ने जीता कबड्डी मास्टर्स खिताब

    India Won Kabaddi 

    सेमीफाइनल में कोरिया को 36-20 से हराया था

    दुबई 

    कबड्डी की महाशक्ति और विश्व चैंपियन भारत (India Won Kabaddi)  ने शनिवार को ईरान को 44-26से हराकर छह देशों के कबड्डी मास्टर्स टूर्नामेंट में खिताब जीत लिया। भारत ने सेमीफाइनल में कोरिया को 36-20 से हराया था जबकि ईरान ने पाकिस्तान को 40 – 21 से पराजित किया था। भारत और ईरान दोनों ने फाइनल तक के अपने सफर में सभी मैच जीते थे लेकिन फाइनल में ईरानी टीम भारत के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर सकी। भारत की खिताबी जीत में कप्तान अजय ठाकुर ने नौ अंक बनाये जबकि डिफेंडर सुरजीत सिंह ने छह अंक बनाकर ईरानी रेडर को रोके रखा। भारत पहले हाफ तक 18-11 से आगे था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।