हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home कारोबार Foreign Excha...

    Foreign Exchange Reserves: भारत की लगी लॉटरी, डॉलर से भर गई झोली, जानिये कैसे…

    Foreign Exchange Reserves
    Foreign Exchange Reserves: भारत की लगी लॉटरी, डॉलर से भर गई झोली, जानिये कैसे...

    Foreign Exchange Reserves: मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी इजाफा होने से 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.02 अरब डॉलर को बढ़ोतरी लेकर 681.7 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 674.7 अरब डॉलर पार रहा था।

    रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 597.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 89.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 60.99 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 11.8 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि तीन करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.7 अरब डॉलर हो गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here