हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश सेना में महिल...

    सेना में महिलाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

    indian army

    इसी साल जनवरी में महिलाओं को सेना पुलिस में शामिल करने का फैसला लिया गया था

    नई दिल्ली। सेना ने पहली बार महिलाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। रक्षा मंत्रालय ने (indian army) भी इसकी मंजूरी दे दी है। जनवरी में सेना पुलिस में पहली बार महिलाओं को शामिल करने का फैसला लिया गया था। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। उनका कहना था कि सेना पुलिस की कुल तादाद में महिलाओं की भागीदारी 20% होगी। महिलाओं की भर्ती पीबीओआर (पर्सनल बिलो आफिसर रैंक) रोल में की जाएगी।

    दुष्कर्म, छेड़छाड़ के मामलों की जांच करेंगी

    सेना पुलिस में शामिल की जाने वाली महिलाएं दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे मामलों की जांच करेंगी। सेना पुलिस का रोल सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ कैंटोनमेंट इलाकों की देखरेख करना होता है। सेना पुलिस शांति और युद्ध के समय जवानों और साजोसामान की मूवमेंट को संचालित करती है। सेना पुलिस में 800 महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। महिलाओं की सालाना भर्ती की दर 52 रहेगी। अभी तक सेना की मेडिकल, सिग्नल, एजुकेशन और इंजीनियरिंग कोर में महिलाओं को भर्ती किया जाता है। महिलाओं को युद्ध में शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

    सेना में महिलाओं की संख्या अभी 3.80%

    रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने राज्यसभा में बताया था कि सेना में महिलाओं की भागीदारी 3.80% है। जबकि वायुसेना में 13.09% और नौसेना में 6% महिलाएं हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें