हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड भारतीय सेना क...

    भारतीय सेना को मिले 419 युवा अफसर

    Dehradun
    Dehradun भारतीय सेना को मिले 419 युवा अफसर

    देहरादून। भारतीय सैन्‍य अकादमी में भव्‍य पासिंग आउट परेड में अंतिम पग पार करते ही 419 युवा अधिकारी भारतीय सेना का हिस्‍सा बन गए। परेड में कुल 451 कैडेटस ने भाग लिया। इनमें 32 मित्र देशों के हैं। श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासांथा रोड्रिगो परेेड के रिव्‍यूइंग अफसर थे। गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो ने भी अपने सैन्‍य जीवन की शुरुआत आइएमए में प्रशिक्षण के साथ की थी। वह 1990 में अकादमी से पासआउट हुए थे। पासिंग आउट परेड (पीओपी) को संबोधित करते हुए उन्‍होंने शानदार अभ्यास और प्रदर्शन के लिए कैडेटों की सराहना की।

    लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो ने याद दिलाया कि आज कैडेटस न केवल एक रैंक पहनेंगे, बल्कि तीन अटल जिम्मेदारियों के साथ एक नई जीवन शैली को अपनाएंगे, जिन्हें उन्हें निभाना होगा, पहला राष्ट्र के प्रति, दूसरा सैनिकों के प्रति और तीसरा बहादुरों के परिवारों के प्रति। उन्होंने कहा कि विदेशी कैडेट IMA के मूल्यों के ब्रांड एंबेसडर हैं जो सीमाओं से परे जाएंगे। उन्‍‍होंने अच्‍छा प्रदर्शन करने वाले कैडेटस को पदक से सम्‍मानित भी किया गया।

    अनिल नेहरा को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर: आईएमए की पासिंग आउट परेड के दौरान बेस्ट कैडेट और कंपनी को मिलने वाले सम्मान का सबको इंतजार रहता है। इस बार भी जब इसकी घोषणा की गई तो आईएमए देहरादून का परेड समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडलिस्ट के नाम घोषित किए गए।

    कैडेट अवॉर्ड

    अनिल नेहरा स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल
    रोनित रंजन गोल्ड मेडल
    अनुराग वर्मा ब्रॉन्ज मेडल
    कपिल टीईएस सिल्वर
    आकाश भदौरिया टीजी सिल्वर
    केरन कंपनी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर