हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Axiom-4 missi...

    Axiom-4 mission postponed: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उड़ान एक बार के लिए टली!

    Nasa News
    Axiom-4 mission postponed: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उड़ान एक बार के लिए टली!

    Axiom-4 mission postponed: नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाला एक्सिओम-4 मिशन एक बार पुनः टाल दिया गया है। इसरो और स्पेसएक्स दोनों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस संबंध में जानकारी साझा की है। Nasa News

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को बताया कि 11 जून 2025 को प्रस्तावित लॉन्च से पूर्व फाल्कन 9 रॉकेट के बूस्टर चरण का सात सेकंड का ‘हॉट टेस्ट’ लॉन्चपैड पर किया गया। परीक्षण के दौरान प्रोपल्शन खंड में तरल ऑक्सीजन (एलओएक्स) के रिसाव का पता चला। इसके चलते इसरो, एक्सिओम और स्पेसएक्स की संयुक्त टीम ने मिलकर निर्णय लिया कि पहले रिसाव की समस्या को पूरी तरह ठीक किया जाएगा और उसके बाद ही आवश्यक सत्यापन परीक्षण कर मिशन को पुनः मंजूरी दी जाएगी।

    स्पेसएक्स ने भी इस तकनीकी खामी की पुष्टि की है और कहा है कि फाल्कन 9 रॉकेट में उत्पन्न समस्या के कारण फिलहाल प्रक्षेपण को आगे बढ़ाया जा रहा है। नई तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि इस मिशन को पहले 29 मई को प्रक्षेपित किया जाना था, किंतु तकनीकी कारणों से उसे टाल दिया गया। बाद में 10 जून और फिर 11 जून की तिथि निर्धारित की गई, लेकिन अब एक बार फिर मिशन को स्थगित कर दिया गया है।

    शुभांशु शुक्ला बनने जा रहे हैं भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री

    एक्सिओम-4 मिशन भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मिशन के माध्यम से शुभांशु शुक्ला लगभग चार दशकों के अंतराल के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे। उनसे पूर्व 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान में उड़ान भरकर इतिहास रचा था। भारत सरकार ने इस अंतरराष्ट्रीय मिशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगभग 550 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह मिशन न केवल भारत की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक मंच पर दर्शाता है, बल्कि भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं की नींव भी मजबूत करता है। Nasa News

    राजस्थान के रवि प्रकाश मेहरड़ा को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार