हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    India vs Sri Lanka ODI : श्रीलंका के खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांधकर खेली भारतीय टीम! जानें क्या है माजरा!

    Virat Kohli
    Virat Kohli: विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय ‘क्रिकेट’ में कुछ ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल

    India vs Sri Lanka 1st ODI : कोलंबो (श्रीलंका)। भारत के पूर्व खिलाड़ी और कोच अंशुमन गायकवाड़ (Anshuman Gaekwad) की याद में भारतीय क्रिकेटर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला के पहले मुकाबले में बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरे। गायकवाड़ का बुधवार को 71 साल की उम्र निधन हो गया। वह रक्त कैंसर से पीड़ित थे। India vs Sri Lanka

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यहां जारी बयान में कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ की याद में भारतीय टीम ने काली पट्टी बांधी है। उनका निधन बुधवार को हुआ था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वह भाग्यशाली थे कि उन्हें कई मौकों पर गायकवाड़ के साथ बातचीत करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं यह खबर सुनकर बिल्कुल टूट गया था। मैं भाग्यशाली था कि बीसीसीआई पुरस्कारों के दौरान मुझे उनके साथ व्यक्तिगत तौर पर कुछ बातचीत करने का मौका मिला था। India vs Sri Lanka

    530 से भी अधिक पदक जीत चुके इस 91 वर्षीय ‘नौजवान’ खिलाड़ी ने जीत का श्रेय Saint Dr MSG को…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here