हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home खेल Hong Kong: हा...

    Hong Kong: हांगकांग में भारतीय नेटबॉल टीम ने जीता रजत पदक, हरियाणा की बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    Kharkhoda
    Kharkhoda: हांगकांग में भारतीय नेटबॉल टीम ने जीता रजत पदक, हरियाणा की बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda: हांगकांग में 5 से 8 जून तक हुए बुहानिया कप में भारतीय नेटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। Kharkhoda

    भारतीय टीम में हरियाणा की तीन बेटियों ने जगह बनाई। इनमें विधि दहिया गांव रोहना , खुशी दहिया गढ़ी बाला और माही कौशिक बहादुरगढ़ से शामिल रहीं। टीम की कप्तान विधि दहिया ने बताया कि पहले स्थान पर हांगकांग की टीम रही। भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। Kharkhoda

    भारतीय नेटबॉल महासंघ के जनरल सेक्रेटरी ओम पहलवान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। हरियाणा नेटबॉल की महासचिव बबीता दहिया, चंडीगढ़ नेटबॉल के प्रधान विकास शर्मा और भारतीय नेट डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन हरिओम कौशिक ने भी खिलाड़ियों और कोचों को शुभकामनाएं दीं। हरिओम कौशिक ने कहा कि खिलाड़ियों को इस पदक से संतोष नहीं करना चाहिए। आगे और भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।

    टीम के कोच विक्रम आदित्य ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। इसी के चलते भारत को यह पदक मिला। स्वागत समारोह में जगत उत्थान खेल शिक्षा समिति की अध्यक्ष स्नेह दहिया, मास्टर महेंद्र, सुखवीर, राज, अरुण, उमराव सिंह, आदि मौजूद रहे। Kharkhoda

    यह भी पढ़ें:– Smart Meter: स्मार्ट मीटर की बात करने वाले, पहले जर्जर खंभे और तार तो बदले: जगमग मटौर