हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home खेल टोक्यो पहुंचा...

    टोक्यो पहुंचा भारतीय ओलम्पिक दल

    Indian Olympic team

    कुल 88 सदस्यों की टुकड़ी, 54 एथलीट सहित अन्य शामिल

    (Indian Olympic team)

    • आठ खेलों से जुड़े खिलाड़ी और सहयोग स्टाफ टोक्यो पहुँचा

    टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक के शुरु होने में कम समय शेष रहते भारत का पहला ओलम्पिक दल रविवार सुबह टोक्यो पहुंच गया। टोक्यो के नरिता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुरोबे शहर के प्रतिनिधि मौजूद थे। कुल 88 सदस्यों की इस टुकड़ी, जिसमें 54 एथलीट, सहयोगी स्टाफ और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि शामिल हैं, को शनिवार रात नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक समारोह में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक द्वारा औपचारिक रुप से विदा किया था।

    इस समारोह में उनके साथ भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा; भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान भी उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।