हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home खेल भारतीय पैदल च...

    भारतीय पैदल चालक गुरप्रीत सिंह ने 50 किमी पैदल चाल में किया निराश

    Gurpreet Singh

    टोक्यो (एजेंसी)। भारतीय पैदल चालक गुरप्रीत सिंह ने यहां शुक्रवार को पुरुषों की 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा में निराश किया। 37 वर्षीय गुरप्रीत सिंह भीषण गर्मी और उमस के कारण मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लगभग 35 किमी की स्पर्धा के बाद पैदल चाल स्पर्धा से बाहर हो गए। 25 किमी के हाफवे पॉइंट पर गुरप्रीत 2:01:54 के समय के साथ 49वें स्थान पर थे। पोलैंड के 31 वर्षीय डेविड तोमला ने तीन घंटे 50 मिनट आठ सेकेंड में 50 किमी चल कर इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। जर्मनी के जोनाथन हिल्बर्ट ने तीन घंटे 50 मिनट 44 सेकेंड और कनाडा के इवान डनफी ने तीन घंटे 50 मिनट 59 सेकेंड में स्पर्धा पूरी करके क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया।

    निराशाजनक रहा प्रदर्शन

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को भारत के अन्य पैदल चालक संदीप कुमार, राहुल रोहिल्ला और केटी इरफान ने 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। तीनों स्पर्धा में क्रमश: 23वें, 47वें और 51वें स्थान पर रहे थे। इटली के मैसिमो स्टानो ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि जापान के कोकी इकेदा को रजत और तोशिकाजु यमनिशि को कांस्य पदक मिला था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।