हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home खेल ICC Champions...

    ICC Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ये है नई भारतीय टीम!

    ICC Champions Trophy
    ICC Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ये है नई भारतीय टीम!

    बुमराह शामिल लेकिन फिटनेस पर निर्भर, जायसवाल को पहली बार मौका

    ICC Champions Trophy 2025: मुंबई (महाराष्ट्र)। बाएं हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को शनिवार को 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने चोट से उबरने के बाद लंबे समय के बाद एकदिवसीय टीम में वापसी की।

    टीम में अनुभवी जसप्रीत बुमराह ( Jasprit Bumrah) का भी नाम है लेकिन उनकी मौजूदगी फिटनेस हासिल करने पर निर्भर करेगी। ऋषभ पंत और लोकेश राहुल टीम में दो विकेटकीपर होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय शृंखला और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में हालांकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है। शमी ने 2023 में 50 ओवर के विश्व कप के बाद वनडे टीम में वापसी की है। हर्षित राणा को केवल इंग्लैंड शृंखला के लिए चुना गया है। ICC Champions Trophy

    भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा (केवल इंग्लैंड शृंखला के लिए)। ICC Champions Trophy

    Indian Railways: हिमालय के ऊंचे इलाकों में जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here