हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल भारतीय टीम ने...

    भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 188 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 से बढ़त

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। चटगांव टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 188 रनों से शिकस्त दे दी है। आपको बता दें कि बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रनों का टारगेट था लेकिन पूरी टीम 324 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

    कल जाकिर ने जमाया था शतक, मगर हार के करीब बंगलादेश

    युवा सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन (100) के शानदार शतक से बंगलादेश ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को 272 रन बना लिये, हालांकि छह विकेट गंवाने के कारण उस पर हार का खतरा मंडरा रहा है। बंगलादेश को अब भी जीत के लिये 241 रन चाहिये, जबकि भारत विजय से सिर्फ चार विकेट दूर है। बंगलादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर और नजमुल हसन शान्तो ने चौथे दिन की शुरूआत 42 रन के स्कोर से करते हुए 124 रन की शतकीय साझेदारी की।

    https://twitter.com/ICC/status/1604331906858119168?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1604331906858119168%7Ctwgr%5E589dbd17cf485e5e8330bc95ac30165bab5c293f%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Findia-vs-bangladesh-1st-test-match-day-5-live-score-axar-patel-ravichandran-ashwin-kuldeep-yadav-kl-rahul-live-score-updates-in-hindi-tspo-1596974-2022-12-18

    जब भारत को मिली सफलता

    बंगलादेश ने पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गंवाया, हालांकि लंच के फौरन बाद उमेश यादव ने शान्तो को 67 रन पर आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। शान्तो ने 156 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके लगाये। पहली सफलता मिलने के बाद भारत ने बड़ी साझेदारी नहीं पनपने दी। अक्षर पटेल ने जाकिर हसन को पांच रन पर बोल्ड किया, जबकि कुलदीप यादव ने लिटन दास (19) को फिरकी में फंसाकर उमेश के हाथों कैच आउट करवाया।

    दूसरे छोर से जाकिर ने अच्छे शॉट खेलना जारी रखा और अपने पदार्पण टेस्ट में सैकड़ा पूरा किया। जाकिर ने 224 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्का लगाकर 100 रन बनाये, हालांकि शतक पूरा करते ही वह रविचंद्रन अश्विन का शिकार हो गये। अक्षर पटेल ने इसके बाद मुश्फिकुर रहीम (23) और नूरुल हसन (तीन) को आउट किया। कल दिन का खेल खत्म होने तक शाकिब अल हसन ने 40 जबकि मेहदी हसन मिराज ने नौ रन बना लिये हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here