हमसे जुड़े

Follow us

19 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home खेल ICC Champions...

    ICC Champions Trophy 2025: भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, ये दो तेज तर्रार खिलाड़ी हुए टीम से बाहर!

    Jasprit Bumrah
    ICC Champions Trophy 2025: भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, ये दो तेज तर्रार खिलाड़ी हुए टीम से बाहर!

    ICC Champions Trophy 2025: नई दिल्ली, (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने गत दिवस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बाहर हो गए हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला है। Jasprit Bumrah

    बीसीसीआई से दी गई जानकारी के अनुसार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी के घोषित टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में मौका दिया गया है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल की जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह दी गई है। बीसीसीआई द्वारा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जो भारतीय टीम घोषित की गई है, उसमें रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।

    जानकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू हो रही है, जिसमें दुनिया की शीर्ष 8 वनडे टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, क्योंकि उसने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है, इसके कारण आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी है। भारत के ग्रुप-स्टेज अभियान में बांग्लादेश (20 फरवरी), पाकिस्तान (23 फरवरी) और न्यूजीलैंड (2 मार्च) के खिलाफ मैच शामिल हैं। भारत आगे बढ़कर 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल में हिस्सा ले सकेगा, उससे भी आगे बढ़कर भारत 9 मार्च को होने वाले फाइनल में भी हिस्सा ले सकता है। Jasprit Bumrah

    Cricket News: भारत का पहला विदेशी खिलाड़ी, पढ़ाई करने आया और बन गया देश का धाकड़ क्रिकेटर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here