हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home खेल पवन शाह तिहरे...

    पवन शाह तिहरे शतक से चूके, भारत ने कसा शिकंजा

    Indian Under 19, Test Match, Cricket, Sports

    भारत ने 613 रन बनाकर पहली पारी घोषित की

    हबंनटोटा (कोलम्बो)। पवन शाह (282) के शानदार दोहरे शतक की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे युवा टेस्ट क्रिकेट मैच पर शिकंजा कस दिया है। भारत ने दूसरे दिन आठ विकेट पर 613 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। श्रीलंका ने इसके जवाब में हंबनटोटा में खेले जा रहे इस मैच में बुधवार को खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 140 रन बना लिए हैं और अभी भारत के स्कोर से 473 रन पीछे है जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।

    स्टंम्प्स के समय प्रसिंदू सूयार्बांद्रा 130 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 51 और सोनल दिनुशा 52 गेंदों पर चार चौके लगाकर 24 रन के स्कोर पर क्रीज पर खड़े हैं. श्रीलंका ने जिन चार बल्लेबाजों को खोया उनमें कामील मिशारा (45), निशान मदुष्का (05), कप्तान निपुन धनंजय (00) और नुवांडो फर्नांडो (08) शामिल हैं। भारत के लिए मोहित जांगड़ा तीन और सिद्धार्थ देसाई ने एक विकेट हासिल किया है।

    इससे पहले, भारत ने अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 428 रन से आगे खेलना शुरू किया और आठ विकेट पर 613 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। शाह ने 332 गेंदों पर 33 चौके और एक छक्का लगाया। वह टीम के आठवें बल्लेबाज के रूप में कुल 613 के स्कोर पर रन आउट हुए। उनके आउट होते ही भारत ने पारी घोषित कर दी।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।