हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home खेल तीरंदाजी विश्...

    तीरंदाजी विश्वकप: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने जीता स्वर्ण पदक

    Archery-world-cup

    पेरिस (फ्रांस)। पेरिस में हो रहे तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने देश का नाम रोशन किया है। दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमलिका बारी की टीम ने मिलकर फाइनल में मैक्सिको को हराकर गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया। (Archery world cup) इससे पहले शनिवार को अभिषेक वर्मा ने अमेरिका के क्रिष स्काफ को हराकर कम्पाउंड वर्ग में गोल्ड हासिल किया था। इस विश्व कप में भारत खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

    भारतीय तिकड़ी ने खिताबी जीत के साथ ही इस महीने की शुुरुआत में ओलंपिक के आखिरी क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को कुछ हद तक दूर किया। उनकी 5-1 की जीत से भारत को विश्व कप के तीसरे राउंड में दूसरा गोल्ड मेडल मिला। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस को शिकस्त दी थी। दीपिका कुमारी इन तीन महिला तीरंदाज में से एक हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है और देश को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।