हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फतेहाबाद के ए...

    फतेहाबाद के एक होटल में क्यों चली अंधाधुंध गोलियां, जानिये क्या है विवाद

    Fatehabad
    Fatehabad

    Firing in Fatehabad Hotel:हरियाणा में फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित होटल वॉक ग्रिल में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि 15-20 राऊंड फायरिंग की गई है। एक युवक के सिर के पास गोली लगी, जिसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है।

    क्या है मामला

    वहीं घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल व सीन आॅफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई। सूचना पाकर एसपी आस्था मोदी भी वहीं पहुंच गई और पुलिस टीम के साथ पूरे होटल की छानबीन की। होटल में लोगों की आवाजाही बंद कर जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा। छानबीन के दौरान होटल के बाहर खड़ी दो गाडिय़ों के सारे शीशे भी टूटे मिले। होटल के बाहर लगा शीशा भी टूट चुका था। होटल के बाहर गोली का खोल और जगह-जगह खून के धब्बे देखने को मिले।

    जानकारी के अनुसार बीती शाम होटल वॉक एंड ग्रिल में चल रही पार्टी में दो पक्षों में विवाद हो गया था। आज इसी विवाद को लेकर दोनों गुट फिर होटल में पहुंचे थे, जहां दोनों में फिर झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद प्रवीण ने बताया कि उसे व उसके साथियों को विक्रम बैजलपुरिया व उसके साथियों ने विवाद निपटाने के लिए यहां बुलाया गया था। वह अपने पांच-सात साथियों सहित आया और आरोपी पक्ष 20-25 लोगों के साथ आधा दर्जन गाड़ियों में आए। आने के बाद फिर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

    उसने बताया कि प्रवीण बैजलपुरिया व चमारखेड़ा के धोलिया ने होटल के बाहर से ही राइफल से फायरिंग कर दी। जिसमें बीघड़ के रविंद्र नामक युवक को सिर के पास गोली लगी। उसने बताया कि आरोपी जाते हुए होटल के बाहर खड़ी उसकी दो गाडिय़ों के शीशे तोड़ गए। उसके अनुसार 15 से 20 राऊंड फायरिंग की गई है। उसने बताया कि विक्रम और उनका गुट पहले शराब के ठेके में पार्टनर रह चुके हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मौके पर पहुंची एसपी आस्था मोदी ने बताया कि गोली चलने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीन आॅफ क्राइम की टीम तथ्य जुटा रही है, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। कितनी गोलियां चली, किसने चलाई, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here