हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More

    Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपे इंडोनेशिया और जापान! सुनामी की चेतावनी!

    Earthquake

    टोक्यो (एजेंसी)। जापानी द्वीपों में मंगलवार की सुबह 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई और निवासियों से समुद्र तट से दूर रहने का आग्रह किया गया। जापान की मौसम एजेंसी ने इजÞू द्वीप और ओगासावारा द्वीप के लिए चेतावनी जारी की और कहा है कि 01 मीटर तक की सुनामी लहरें तेजी से आ रही हैं और स्थानीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे के आसपास इसके आने की उम्मीद है। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 8:14 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर टोरीशिमा द्वीप के निकटवर्ती समुद्र में था।

    जकार्ता (एजेंसी)। इंडोनेशिया के गोरोंटालो प्रांत में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया की जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई, लेकिन इसके कारण समुद्र में ऊंची लहरें नहीं उठीं। एजेंसी ने बताया कि भूकंप के झटके जकार्ता समयानुसार मंगलवार को तड़के 02:51 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र गोरोंटालो शहर से 77 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र तल से 132 किमी. की गहराई में था।

    AI को लेकर Google ने भारत के लिए किया ये बड़ा ऐलान! करोड़ों लोगों को होगा फायदा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here