महंगाई की मार : लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol

नई दिल्ली (एजेंसी)। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 92.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 109 रुपये के पार और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन मंगलवार से इन दोनों में वृद्धि की जा रही है। राजधानी दिल्ली में इनकी कीमतें अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब तक के रिकार्ड उच्चतम स्तर 103.54 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर 92.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

पिछले नौ दिनों में पेट्रोल 2.35 रुपये महंगा हो चुका है। डीजल भी 13 दिनोें में से 3.50 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है। तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कार्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 100.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.74 रुपये प्रति लीटर पर है। अभी भोपाल में पेट्रोल 112.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

    शहर                     पेट्रोल                      डीजल 

  • दिल्ली                  103.54                   92.12
  • मुंबई                   109.54                   99.92
  • चेन्नई                   101.01                   96.60
  • कोलकाता             104.23                   95.23

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।