हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 7 दिवसीय योगा...

    7 दिवसीय योगा कैंप दौरान योग आसनों संबंधी दी जानकारी

    Information, About. yoga, Rugs

    बरनाला। डॉयरैक्टर आर्युवैदिक पंजाब डॉ. राकेश शर्मा के दिशा-निर्देशों पर जिला आर्युवैदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. उषा गर्ग के नेतृत्व में स्थानीय चिंटू पार्क में 7 दिवसीय योग कैंप लगाया गया। इस संबंधी जानकारी देते डॉ. हरजोत कुमार शर्मा योग कोआर्डीनेटर ने बताया कि 1 से 7 जून तक 7 दिवसीय योग कैंप चिंटू पार्क में लगाया गया, जिसका शहर के बड़ी संख्या लोगों ने भरपूर लाभ उठाया व योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

    कैंप दौरान लोगों को योग व आयुर्वेद के साथ शारीरिक फायदों से भी अवगत करवाया गया। इस दौरान डॉ. जगजीत कौर एएमओ, बलदेव सिंह उपवेद योग ट्रेनर द्वारा बड़े सभ्यक ढंग से लोगों को योग आसनों की जानकारी दी गई। इस मौके डॉ. नवनीत बांसल, डॉ. सीमा बांसल, अमरलाल जिला अध्यक्ष उपवेद यूनियन, मलकीत सिंह उपवेद, नवराज सिंह उपवेद, सुखविन्दर सिंह, गुरचरन सिंह, गुरसिंगार सिंह व यादविन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।