हमसे जुड़े

Follow us

32.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बस की चपेट मे...

    बस की चपेट में आने से घायल एक्टिवा सवार की मौत

    Abohar Road Accident
    2 दिन पहले पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हुए एक्टिवा सवार की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर-फाजिल्का रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब के निकट 2 दिन पहले पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हुए एक्टिवा (Activa) सवार की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके घर को पुलिस ने अबोहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। (Abohar Road Accident)

    जानकारी के अनुसार गोबिंद नगरी निवासी करीब 44 वर्षीय आनंद सिंघल पुत्र स्व. ओम प्रकाश सिंघल दो दिन पहले एक्टिवा पर सवार होकर फाजिल्का रोड पर जा रहा था कि नानकसर साहिब गुरुद्वारा के निकट एक तेजगति पंजाब रोडवेज के फिरोजपुर डिपो की बस नं. पीबी 05 एजे 9852 की चपेट में आ गया। जिससे वह सडक पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रैफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे श्रीगंगानगर के अस्पताल ले गए। उनका इलाज श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में चल रहा था। बीती रात को हालत बिगड़ने पर आनन्द सिंघल को चण्डीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। (Abohar Road Accident)

    यह भी पढ़ें:– पचास हजार रुपये की अवैध चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here