हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बच्चों के विव...

    बच्चों के विवाद में मारपीट कर किया घायल, एसपी से शिकायत

    Kairana News
    Kairana News: बच्चों के विवाद में मारपीट कर किया घायल, एसपी से शिकायत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी एक व्यक्ति ने बच्चों के विवाद में मोहल्ले के ही कई लोगो पर लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती-पत्र भेजकर स्थानीय पुलिस पर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही न करने का भी आरोप लगाया है। कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी गुलसैन नामक व्यक्ति ने एसपी शामली अभिषेक झा को एक शिकायती-पत्र भेजा है।Kairana News

    बताया कि विगत 08 अप्रैल 2024 की शाम करीब साढ़े आठ बजे उसके व मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद विपक्षी अपने परिवार के लोगो के साथ में लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि जब उसने गाली-गलौच का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया।

    शोर सुनकर उसका पुत्र सुहैल व भाभी इमराना उसे बचाने के लिए आये, जिस पर आरोपियों ने उन दोनों पर भी हमला बोल दिया। आरोपियों के हमले में उसका पुत्र सुहैल व भाभी इमराना गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पत्र में बताया कि मामले के सम्बंध में उसने एक शिकायती-पत्र कोतवाली पुलिस को दिया, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही हुई। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कराए जाने की गुहार लगाई है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Weather Update Today: आज भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here