हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Maharashtra: सड़क दुर्घटना में घायलों ने किया निस्वार्थ सेवा के लिए संतोष को सैल्यूट

    उड़ीसा में गुरु पूर्णिमा पर डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने जरूरतमंद बच्चों को दी नई उम्मीद

    किसान नगर (महाराष्ट्र)। डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा अनुयायी पूज्य गुरू जी द्वारा शुरू किए गए 156 मानवता भलाई के कार्यों को अंजाम देने में लगे रहते हैं। इसी कड़ी के तहत ब्लॉक किसान नगर (महाराष्ट्र) के डेरा अनुयायी सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आए।

    गौरतलब है कि एक मोटर साइकिल पर तीन लोग चंद्रपुर से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। दुर्भाग्यवश किसान नगर से कुछ किलोमीटर आगे मोटर साइकिल सड़क पर बने अवरोधक के कारण फिसल गईं, जिससे मोटर साइकिल पर सवार मां और बेटे को चोट लग गईं। जब यह घटना डेरा सच्चा सौदा के प्रेमी संतोष इन्सां ने देखी तो वह तुरंत उनको उपचार के लिए वहां के नजदीक हॉस्पिटल में लेकर गया और वहां उनका प्राथमिक उपचार करवाया। उपचार के बाद उनको काफी राहत मिली।

    mumbai

    डेरा प्रेमी से सहायता प्राप्त करके पीड़ितों ने उनकी निस्वार्थ भाव से सेवा करने की वजह जानी तो संतोष ने बताया कि वो यह सब उनके गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का कमाल है जिनकी पावन प्रेरणा से प्रेरित होकर वे नित 156 मानवता भलाई के कार्य करते रहते हैं। इस पर तीनों पीड़ित व्यक्तियों ने उनके पूज्य गुरु को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। अंत में उन्होंने सेवादार भाई संतोष इन्सां जी को भी सैल्यूट किया जो अपने कीमती समय में से समय निकालकर उनके सहायता को आगे आए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here