हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दर्दनाक: परिव...

    दर्दनाक: परिवार बना रहा था मिट्टी के बर्तन, भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिरा मासूम!

    Hardoi News
    सांकेतिक फोटो

    पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। पटियाला के देवीगढ़ रोड पर गांव पंजेटा में दो साल का मासूम बाथरुम में रखी पानी की बाल्टी में डूब गया। परिवार ने जब बच्चे को घर में खेलते हुए नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान बच्चा घर के बाथरूम में रखी पानी की बाल्टी में औंधे मुंह पड़ा था। इस बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दो साल के बच्चे गौरव को मृत बताया। गौरव की मौत के बाद परिवार इस समय सदमे में है। Patiala News

    बच्चे गौरव का पिता अमनदीप सिंह गाड़ियां धोने का काम कर घर का गुजारा करता है। वहीं बच्चे का दादा गोपाल सिंह घर में मिट्टी के बर्तन तैयार करता है। रोजाना की तरह गोपाल सिंह व उनका परिवार बीती शाम को बरामदे में मिट्टी के बर्तन तैयार कर रहे थे। नजदीक ही गौरव भी खेल रहा था, जो खेलते हुए बाथरूम की तरफ चला गया। परिवार के लोगों ने इसका ध्यान नहीं दिया और कुछ देर बाद गौरव को तलाश करने लगे तो वह बाथरूम में बाल्टी में औंधे मुंह गिरा हुआ मिला। भुन्नरहेड़ी चौकी के इंचार्ज दलजीत सिंह ने कहा कि परिवार की तरफ से शिकायत नहीं मिली थी। मामले की इन्वेस्टीगेशन की जा रही है। Patiala News

    Flight of Spirits: सिरसा की इस जांबाज छोरी की बहादुरी भरी दास्ताँ! ऐसे हो रही ब्याँ!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here