हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बारातियों की ...

    बारातियों की इनोवा पिकअप में टकराई

    चालक बाल-बाल बचे, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) गांव आलमगढ़ चौक पर आज सुबह मानसा जा रही बारातियों की एक इनोवा गाड़ी की पिकअप से टक्कर हो गई जिससे इनोवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जब कि चालक बाल बाल बच गए। हालांकि इस दौरान किसी बाराती को कोई हानी नहीं पहुंची। जानकारी के अनुसार उसमानखेड़ा निवासी पिकअप चालक संजय आज अपनी पिकअप में श्रीगंगानगर से किरयाने का सामान लेकर मलोट जा रहा था कि जब वह आलमगढ़ चौक के निकट पहुंचा तो उसमानखेड़ा से मानसा में एक शादी समारोह में जा रही बारातियों की एक इनोवा से उसकी टक्कर हो गई। जिससे इनोवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि दोनों चालक बाल बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और लोग एकत्र हो गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here