गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। भादरा क्षेत्र के गांव नेठराना में डेरा सच्चा सौदा से जुडेÞ सचखंडवासी प्रेमी खेताराम इन्सां के परिवार ने पारंपरिक मान्यताओं से हटकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक संजीदा कदम उठाया है। बता दें कि प्रेमी खेताराम इन्सां 28 मार्च को अपनी स्वाशों रूपी पूंजी पूरी कर सचखंड जा विराजे थे। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, परिजनों ने अस्थियों को जल में प्रवाहित करने की बजाय, डेरा सच्चा सौदा सरसा पहुंचकर उनकी अस्थियों पर उनकी स्मृति में एक फलदार पौधा लगाया। Gogamedi News
सचखंडवासी खेताराम इन्सां की पत्नी संतोष इन्सां, पुत्र रोहताश, मोहनलाल, राधेश्याम ने ने बताया कि उनका परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा है। पूज्य गुरुजी की प्रेरणा से चलाए जा रहे मानवता भलाई अभियानों और कुरीतियों को मिटाने की मुहिम के तहत ही उन्होंने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यदि सभी इस मुहिम के तहत जुड़कर अस्थियों को जल में प्रवाहित करने की बजाय अपने पूर्वजों की अस्थियोें पर पौधारोपण करेंगे तो पर्यावरण भी हरा-भरा होगा और जल भी प्रदूषित होने से बचेगा।
चार यूनिट रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि | Gogamedi News
इस अवसर पर सचखंडवासी के परिवार के चार सदस्यों ने शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल सरसा में पहुंचकर एक-एक यूनिट रक्तदान कर सचखंडवासी को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों के अनुसार, शोक की घड़ी में परिवार का यह निर्णय पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है। इस अवसर पर उनकी पुत्रवधु विमला, कविता, सुलोचना, सुपौत्र सुमित, आशीष, मोहित, आयूष, कुलदीप, अंकित स्रेहा व श्रुति सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। Gogamedi News
















