हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अहिंसा के मार...

    अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

    Hanumangarh News
    अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

    गांधी जयंती पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। रालसा जयपुर की ओर से प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान में दिए गए निर्देशानुसार सोमवार को जंक्शन स्थित राजकीय सावित्री बाई फुले महाविद्यालय (Govt Savitri Bai Phule College) स्तरीय छात्रावास में गांधी जयंती के मौके पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश धनपत माली ने छात्राओं को बताया कि भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जानते हैं, उनका जन्म दिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। Hanumangarh News

    इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। धनपत माली ने कहा कि महात्मा गांधी महान चरित्र के व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा सच्चाई और ईमानदारी का पक्ष लिया। हिंसा की निंदा की। खुद को भौतिकवादी इच्छाओं से दूर रखा और उच्च नैतिकता के मार्ग पर चले। वह तपस्वी का जीवन जीते थे। महात्मा गांधी का आदर्श वाक्य सादा जीवन, उच्च विचार था। Hanumangarh News

    गांधी जी कभी किसी को जात-पात से तोलकर नहीं देखते थे, उनके लिए हर व्यक्ति बराबर था। गांधी जी की सबसे महत्वपूर्ण विरासत शांति की संस्कृति का निर्माण करना, अहिंसक असहयोग की प्रभावशीलता को साबित करना था। गांधी जी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए कई आंदोलन किए और करो या मरो व अहिंसा परमो धर्म जैसे नारे दिए। हमें गांधी जयंती पर अहिंसा के मार्ग पर चलने, शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण काम करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर छात्राओं ने कविता, संगीत की प्रस्तुतियां दी। छात्रावास अधीक्षक ने भी गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan News: पीएम मोदी ने चित्तौड़गढ़ में 7 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here