हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अंतरराज्यीय ह...

    अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    Amritsar News
    Amritsar News : अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन और छह जिंदा कारतूस भी बरामद

    • मध्य प्रदेश के अवैध हथियार डीलरों से खरीदी थी हथियारों की खेप | Amritsar News

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) अमृतसर ने तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से तीन .32 बोर पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान अमृतसर के छोटा हरिपुरा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ मट्टू, अमृतसर के छोटा हरिपुरा निवासी साहिल कुमार उर्फ मस्त और अमृतसर के गुरु नानक पुरा निवासी प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभ के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने तीन पिस्तौल बरामद करने के अलावा उनके कब्जे से तीन मैगजीन और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं। Amritsar News

    दो दिन पहले पकड़े थे छह लोग

    डीजीपी ने बताया कि यह घटनाक्रम एसएसओसी अमृतसर द्वारा विदेशी आतंकी लखबीर उर्फ लांडा द्वारा समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के एक दिन बाद सामने आया है। इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से छह .32 बोर की अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

    वल्लाह क्षेत्र में कर रहे थे इंतजार | Amritsar News

    यादव ने कहा कि एसएसओसी अमृतसर को खुफिया सूचना मिली थी कि अमृतसर के कुछ लोग अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी में शामिल हैं और उन्होंने मध्य प्रदेश के अवैध हथियार डीलरों से हथियारों की खेप खरीदी है, जिसे वे वल्लाह क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट में कुछ आपराधिक तत्वों तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि खुफिया सूचनाओं पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एसएसओसी अमृतसर की पुलिस टीमों ने एक अभियान शुरू किया और तीनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे खेप पहुंचाने के लिये वल्लाह क्षेत्र में इंतजार कर रहे थे। उनके कब्जे से तीन पिस्तौल बरामद की गई।

    दो आरोपियों का रहा आपराधिक रिकॉर्ड

    डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में से दो सुखदेव सिंह उर्फ मट्टू और साहिल कुमार उर्फ मस्त का आपराधिक इतिहास है, जिसमें एक हत्या के मामले में संलिप्तता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है ताकि आगे की कड़ी स्थापित की जा सके। एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने कहा कि मध्य प्रदेश में हथियार डीलर और उन व्यक्तियों की पहचान करने के लिये जांच चल रही है, जिन्हें हथियार की खेप पहुंचाई जानी थी। Amritsar News

    यह भी पढ़ें:– Manish Sisodia Case: सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया केस में दिया ये बड़ा आदेश….

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here