निशानदेही पर 10 मोटरसाइकिल बरामद, कई वारदातें कबूली
सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। Bike Thief Arrested: सरसा पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 10 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोगिंदर उर्फ बब्बू (निवासी साबूआना, हनुमानगढ़), आमिर खान (निवासी गुड़िया, हनुमानगढ़) और गोविंद उर्फ गोल्डी (निवासी चौटाला, सरसा) के रूप में हुई है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि एबीवीटी स्टाफ सरसा व थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान अहम सुराग जुटाकर इस गिरोह तक पहुंच बनाई। Sirsa News
गौशाला मोहल्ला खाजा खेड़ा रोड निवासी मनदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि 10 सितंबर 2025 को वह अपनी बाइक संजीवनी हॉस्पिटल के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई और अब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने थाना सदर सरसा, रानियां और राजस्थान के हनुमानगढ़ क्षेत्र में बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है। Sirsa News
यह भी पढ़ें:– School News: जिले के 22 स्कूल एचसीएस अधिकारियों को सौंपे, 6 को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, देखें स्कूलों की सूची















