हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home सरसा ट्यूब्वेल केब...

    ट्यूब्वेल केबल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: पकड़े गए आरोपी।

    आरोपियों ने पूछताछ में करीब 100 वारदातें कबूली

    सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। Sirsa News: डिंग थाना पुलिस ने खेतों से ट्यूब्वेल की केबल तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने करीब 100 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। डीएसपी राज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र ज्ञानी राम निवासी थैहड़ मोहल्ला सरसा, विपिन कुमार पुत्र उमेश कुमार निवासी नोहरिया बाजार सरसा, बबलू पुत्र रामजी लाल, दीपू पुत्र पप्पू निवासी मोहल्ला सरसा तथा वकील उर्फ जगरूप सिंह पुत्र गोबिंद सिंह निवासी हुड्डा सेक्टर-19 सरसा के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मौजूखेड़ा निवासी जगविंद्र सिंह की शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि 14/15 जनवरी 2026 की रात गांव भावदीन और मौजूखेड़ा के खेतों से कई ट्यूबवेलों की केबल तार चोरी कर ली गई। मामला एसपी दीपक सहारन के संज्ञान में आने के बाद सीआईए ऐलनाबाद और डिंग थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। Sirsa News

    गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सरसा क्षेत्र से आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने डिंग थाना क्षेत्र में 36, रानियां में 16, सदर थाना क्षेत्र में 15, नाथूसरी चौपटा में 13, फतेहाबाद जिले में 8, हिसार के आदमपुर और अग्रोहा क्षेत्र में 5 तथा राजस्थान के गोगामेड़ी क्षेत्र में 7 वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
    अन्य साथियों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान और वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। सरसा पुलिस ने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– Tata Steel Plant: लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट मार्च से होगा कार्यशील, 2,500 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे: मुख्यमंत्री मान